गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बदायूं में युवक की हत्या

बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में नल से पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की सिर में डंडा मार कर हत्या कर दी गयी। अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि कमलेश (24) का गांव के कुछ युवकों से नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते कमलेश को खेत से लौटते समय गांव के ही सूरज राठौर ने जाति सूचक गालियां देते हुए घेर लिया और डंडे से प्रहार कर दिया जिससे कमलेश घायल होकर गिर गया। घायल को गंभीर अवस्था में बदायूं ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नामजद सूरज राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *