शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल स्थित होशियारपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जालंधर के कुछ कारीगर कार से बडूही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंडोगा पहुंचते ही ब्रेक फेल होने के कारण कार पलट गई। हादसे में एक कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल होने के चलते पीजीआई रैफर किया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
