गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में महाराष्ट्र के दो बड़े तस्करों के साथ तीन आरोपियों को अवैध रूप से निर्मित 13 हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्रीय हथियार निर्माताओं के संपर्क में थे। पुलिस अधीक्षक डी एस यादव ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर खंडवा रोड खरगोन पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।

उनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास 13 देशी पिस्टल और दो राउंड बरामद हुए। उनकी पहचान महाराष्ट्र के पुणे क्षेत्र के विनायक जाधव और कुणाल परदेसी के रूप में हुयी। उन्होंने बताया कि उक्त हथियार सिगनूर निवासी रोशन से खरीदे गए हैं। इस पर सिगनूर में दबिश देकर हथियार बनाने की सामग्री और औजार जब्त कर रोशन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के आरोपियों कुणाल के विरुद्ध 8 और विनायक के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज हैं। उनका आज पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस वर्ष 2023 में विभिन्न राज्यों के आरोपियों समेत 82 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 295 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। कुछ आरोपियों के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने बताया ज्यादातर मामलों में बाहर के आरोपी खरगोन जिले के हथियार निर्माता से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पुणे पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *