गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान नेता की गिरफ्तारी

किसानों का रामायण टोल प्लाजा पर धरना

हिसार : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह सहरावत को दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में बुधवार को हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना दिया। किसानों ने हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल के महिलाओं और बहन बेटियों को लेकर कथित तौर पर गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का भी विरोध करते हुये मंत्री का जगह-जगह पर विरोध करने का ऐलान किया। किसानों ने कहा कि श्री दलाल को आगामी चुनाव के दौरान गांव में घुसने नहीं दिया जायेगा।
रामायण टोल प्लाजा पर धरने को सम्बोधित करते हुए किसान नेता दशरथ मलिक और कुलदीप खरड़ ने कहा कि सहरावत विदेश में होने वाले एक किसान सम्मेलन में भारत के किसानों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जा रहे थे। उनके साथ में महिला किसान नेता भी थीं। लेकिन दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर सहरावत और अन्य महिला नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
कुलदीप खरड़ के अनुसार जब तक इन किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक उनका टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा। वहीं धरने के दौरान प्लाजा की एक लाइन को टोल फ्री कराया गया। धरने के दौरान टोल प्लाजा सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह पुलिस के साथ मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर धरना कैंटीन के पास लगवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *