गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनेलो ने किया हरियाणा में संगठन का पुनर्गठन

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों, रोहतक जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्वांचल प्रदेश संयोजक की नियुक्तियां कीं। पार्टी की बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजनीतिक मामलों की समिति में 11 सदस्यों की नियुक्तियां की गयी हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी बीरबल दास ढालिया, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व पुलिस महानिदेशक महेंद्र सिंह मलिक, पूर्व आईएएस आर.एस. चौधरी, पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, प्रकाश भारती, उमेद लोहान और हरियाणा पत्रकार संघ के पूर्व में अध्यक्ष रहे अश्विनी दत्ता को सदस्य नियुक्त किया गया है। वहीं नफे सिंह लाहली को रोहतक जिलाध्यक्ष तथा सतीश राठी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेश गोदारा को हिसार जिला कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *