गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेफिक्र करें कारोबार, हर कदम पर साथ है सरकार

गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों और निवेशकों से आश्वस्त किया कि वे बेफ्रिक होकर निवेश कर अपने कारोबार को गति प्रदान कर सकते हैं। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर देने वाली सरकार हर कदम उनके साथ खड़ी है।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 34वें स्थापना दिवस के मौके पर योगी ने क्षेत्र के नामचीन उद्यमियों संग बैठक में गुरूवार को कहा कि गोरखपुर का गीडा हो या प्रदेश का कोई भी हिस्सा, आप और आपकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था से न केवल सुरक्षा का माहौल बना है बल्कि सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को भी सबकी आवश्यकता के अनुरूप आगे बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए सुरक्षा,सुविधा और सहूलियत का जंक्शन बनाया गया है। उद्योगों की वर्तमान और भावी जरुरतों को ध्यान में रखकर सेक्टोरल पॉलिसी बनाई गई है। निवेश मित्र पोर्टल से हर सुविधा और प्रक्रिया को ऑनलाइन और त्वरित कर दिया गया है। एमएसएमई सेक्टर में व्यापक संभावनाओं के दृष्टिकोण से खास नीति बनाई गई है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे सुरक्षा के माहौल में सुविधाओं का लाभ उठाते हुए गीडा में निवेश कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की तीव्रतम विकास में शामिल हों।
मुख्यमंत्री संग बैठक में कपिला कृषि उद्योग के सीईओ सौरभ शिवहरे ने गीडा में अपने निवेश का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यहां काम करने का शानदार माहौल दिखा है। आईआईटी रूड़की से पास आउट सौरभ ने कहा जब उन्होंने यूपी में निवेश की योजना बनाई तो कुछ लोगों ने उन्हें डराया भी पर आज वह अपने दोस्तों को समझाते हैं कि यूपी में निवेश करना सफल है। यहां सुरक्षा है तो शानदार उद्योग नीति भी है।
बैठक में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, सांसद रविकिशन शुक्लख्, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, पेप्सिको, कोका कोला, किर्लोस्कर आयल इंजन, रेड टेप, लुलू ग्रुप खंडेलवाल एडिबल आयल प्राइवेट लिमिटेड, कपिला कृषि उद्योग, मंटोरा ऑयल्स प्रोडक्ट्स, स्पर्श समूह, ग्रीन प्लाई, आरएसपीएल, बर्जर पेंट्स, केयर रेटिंग लिमिटेड, सॉलिटेयर ग्रुप, अंकुर उद्योग, गैलेंट समूह, ऐशप्रा समूह, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, केयान डिस्टलरी, ज्ञान डेयरी, वरुण ब्रेवरेज, तत्वा प्लास्टिक, इंडिया ऑटो व्हील्स, नाइन प्राइवेट लिमिटेड, क्लार्क्स इन ग्रैंड समेत सात दर्जन से अधिक कम्पनियों के प्रमुख निदेशक व वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *