गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनेलो की हरियाणा कार्यकारिणी में 45 सदस्य शामिल

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने हरियाणा में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये इसमें 45 नये सदस्य शामिल किये हैं। इनेलो सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के बाद नवनियुक्त सदस्यों की सूची जारी की है जिनमें पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, गुलजार मान, विद्या बेनिवाल, कर्म सिंह डांगरा के अलावा इंद्र सिंह ढुल, जसवीर सिंह जस्सा, जगमाल सिंह रौलां, कुलदीप सिंह मान, खिलाराम नरवाल, धर्मवीर पाढा, बाबूराम गुप्ता, जयपाल पूनिया, ओम प्रकाश कड़वासरा, रूप चंद लाम्बा, जय भगवान कश्यप, करण सिंह चहल, शिव कुमार गुप्ता, पन्नालाल जैन, राम प्रकाश गोगी, विनोद बैनिवाल, मोहम्मद तल्हा, सुरेंद्र लाम्बा, बलराज नगूरा, महेंद्र सिंह शास्त्री, भूपेंद्र सिंह लाडी, डा. सतवीर चौधरी, अत्तर सिंह, नरेंद्र नाथ शर्मा, खलील अहमद, डा. एम. रफीक आजाद, सुनील सिंह तेवतिया, खलील अहमद, रामकिशन छिल्लर, बल्ली शेखावत, महेंद्र सिंह जाखड़, जसविंद्र सिंह ठौल, यशपाल गोदारा, अशोक जैन, आर.एस. हुड्डा, किशोर यादव, ओमप्रकाश कैरां, सतीश राठी, दलीप सिंह, संदीप गुज्जर और चंद्रपाल माडो शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *