गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटी : दो की मौत, तीन गंभीर

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम पी नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात्रि एक कार तेज गति से जा रही थी, तभी एक ब्रेकर आ जाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार सभी दोस्त थे। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *