गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के इन्वेस्टिंग ऐप का एडब्लूएस पर विस्तार

नई दिल्ली : इन्वेस्टमेंट सेवा प्रदाता एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ लिमिटेड ने अपना नया मोबाईल ट्रेडिंग ऐप एचडीएफसी स्काई का लॉन्च दुनिया के सबसे विस्तृत और व्यापक क्लाउड अमेज़न डॉटकॉम कंपनी, अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्लूएस) पर कर दिया है। एचडीएफसी स्काई विश्व में 7.5 करोड़ ग्राहकों और सभी एचडीएफसी ग्रुप कंपनियों, निवेशकों, और ट्रेडर्स को सेवाएं देता है, और शेयर, कमोडिटीज़, फ्यूचर्स, करेंसीज़, इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ), म्यूचल फंड्स, एवं एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) की यूज़र-फ्रेंडली ट्रेडिंग संभव बनाता है।

ट्रेडिंग को निवेशकों के लिए ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एचडीएफसी स्काई फ्लैट प्राईसिंग मॉडल पर काम करता है, और ट्रेडर्स से एक निश्चित, पूर्व निर्धारित शुल्क लेता है, फिर चाहे वो कितनी भी राशि का निवेश करें या फिर कितनी भी बार विनिमय करें।
एडब्लूएस को अपना प्राथमिक क्लाउड प्रदाता बनाकर एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ मोबाईल ट्रेडिंग पसंद करने वाले टेक्नॉलॉजी के जानकार एवं बढ़ते हुए रिटेल निवेशकों को एक सुरक्षित, स्थिर एवं लो लेटेंसी ट्रेडिंग सेवा प्रदान कर रहा है। एडब्लूएस पर निर्मित, एचडीएफसी स्काई निवेशकों को प्रति सैकंड हजारों विनिमयों की दर से स्टॉक मार्केट की पहुँच प्रदान करता है। एडब्लूएस के साथ एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ परिसर युक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुकाबले अपने वार्षिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट की लागत में 50 प्रतिशत की कमी लेकर आएगा।
रिटेल निवेशक भारत में कुल ट्रेडिंग बाजार के 36 प्रतिशत के बराबर हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ अपने परिसरयुक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ इन ट्रेड्स द्वारा निर्मित तेजी से बढ़ते विनिमयों के साथ विस्तार करना चाहता है। एचडीएफसी स्काई की स्थिर रूप से उच्च परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने और ग्राहकों को सुगम एवं तीव्र ट्रेडिंग का अनुभव प्रदान करने के लिए, एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने अपने मुख्य वर्कलोड को अमेज़न इलास्टिक कंप्यूट क्लाउड (अमेज़न ईसी2) पर माईग्रेट किया। यह वेब सेवा क्लाउड में सुरक्षित और रिसाईज़ेबल कंप्यूट क्षमता प्रदान करती है।

अमेज़न इलास्टिक कुबरनेट्स सर्विस (अमेज़न ईकेएस), जो कंपनियों को क्लाउड में कुबरनेट्स सर्विस शुरू करने, संचालित करने, और स्केल करने का लचीलापन देती है, इस सर्विस के साथ एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने ईक्विटीज़, डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज़, आईपीओ, बॉन्ड्स, और यू. एस. इन्वेस्टिंग में नई मोबाईल ट्रेडिंग सेवाओं, जैसे एचडीएफसी स्काई का निर्माण किया, ताकि ग्राहक अपनी वैल्थ बढ़ा सकें।

क्लाउड पर आधारित बिग डेटा सेवा अमेज़न ईएमआर और क्लाउड डेटा वेयरहाउस, अमेज़न रेडशिफ्ट के साथ एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ सुरक्षित रूप से एचडीएफसी स्काई पर ट्रेड इन्फॉर्मेशन का विश्लेषण कर सकता है और ग्राहकों को रिस्क मैनेजमेंट डेटा, जैसे मार्जिन और पोज़िशंस प्रदान कर सकता है, ताकि ट्रेडिंग के निर्णय ज्यादा तेजी से हों।

एडब्लूएस एशिया पैसिफिक (मुंबई) रीज़न और एडब्लूएस एशिया पैसिफिक (हैदराबाद) क्षेत्र की मदद से एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ को बेहतर परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी, विश्वसनीयता, और स्केल का लाभ मिलता है, जिससे बिज़नेस की निरंतरता और आपदा से रिकवरी सुनिश्चित होती है, तथा वित्तीय सेवा उद्योग में आवश्यक डेटा रेसिडेंसी प्रिफरेंस और डेटा सुरक्षा के स्तर बने रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *