गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईसीआईसीआई बैंक ने रुपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से यूपीआई भुगतान शुरु की

नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए भुगतान सुविधा को बढ़ाते हुए अपने रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई लेनदेन के साथ इंटीग्रेट कर दिया है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस इंटीग्रेशन के साथ आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) लेनदेन को ऑनलाइन करने के लिए अपने रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक कर सकते हैं। बैंक ने अपने रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई लेनदेन को सक्षम करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ सहयोग किया है।
ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक कोरल रुपे क्रेडिट कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक एचपीसीएल सुपर सेवर रुपे क्रेडिट कार्ड और आईसीआईसीआई बैंक रूबिक्स रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक कर सकते हैं। वे व्यापारी के क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं और आईमोबाइल पे सहित किसी भी यूपीआई भुगतान ऐप का उपयोग करके अपने रुपे क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *