गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर में ट्रक लुटेरे गिरफ्तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने 20 दिन पूर्व हुई ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 लाख रुपए कीमत के सभी 170 कार्टून बरामद करने का दावा किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 20 नवंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के गुलावठी रोड पर एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी जिसमें जांच करने पर पता चला कि उक्त ट्रक गाजियाबाद निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बुक कर किचन परचून व सपोर्ट का सामान भर कर गाजियाबाद से मधुबनी बिहार के लिए गत 13 नवंबर को रवाना किया था लेकिन सामान वहां नही पहुंचा, ट्रक के चालक व परिचालक सामान को लेकर फरार हो गये जिसके संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने जांच के दौरान जनपद मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र स्थित जाकिर हुसैन कॉलोनी से फरमूद एवं थाना लोहिया नगर स्थित पिपली खेड़ा नामक स्थान से शाहिद नामक लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर ट्रक में लदे सभी 170 कार्टून जिसमें किचन का सामान परचून व स्पोर्ट्स का सामना जिनकी कीमत 20 लख रुपए आंकी गई है वहां स्थित एक प्लॉट से बरामद कर लिए है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि उनके रिश्तेदारों ने 14 नवंबर को गाजियाबाद से मधुबनी बिहार ले जाते समय ट्रक को गायब कर दिया था जिसे उन्हे परचून के सामान को छिपाने व बेचने के लिए दिया था। उल्लेखनीय है कि खाली ट्रक को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पूर्व में ही बरामद कर लिया था। पुलिस लुटेरों के दो अन्य रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *