सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में पुलिस ने आदिवासी लोगों को प्रलोभन के जरिये धर्म परिवर्तन कराये जाने के आरोपी नौ लाेगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धर्म विशेष का साहित्य बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आदिवासी समुदाय के लोगों को प्रलोभन जैसे चंगाई सभा का आयोजन करके, आर्थिक रूप से विभिन्न अवसरों पर उनकी आवश्यकताओं का लाभ उठाकर, धन, वस्तु एवं अन्य आवश्यक सामाग्री बाटकर, उसे ईसाई धर्म में धर्मातंरित किये जाने के मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में ईसाई धर्म में धर्मातंरित किये जाने वाली पुस्तक व प्रचार प्रसार से सम्बन्धित सामाग्री बरामद किया है।
उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले मलहिया टोला निवासी नरसिंह की तहरीर पर आदिवासी व गरिबों को प्रलोभन देकर इसाई धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में कुल 42 लोगों पर धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा जांच के बाद कल देर शाम नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में नौ गिरफ्तार
