भोपाल : मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हो रही बारिश के बीच अगले चौबीस घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही अनेक स्थानों पर कोहरे का असर बना रहेगा। राज्य के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, सीधी, नर्मदापुरम, सतना, बैतूल, खजुराहो, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर और मंडला जिले में बीते चौबीस घंटे के दौरान हल्की वर्षा दर्ज की गई। साथ ही इसके अनेक स्थानों पर बादल छाये रहे। मौसम के मिजास से ठंड का असर बना हुआ है।
भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि राज्य के उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, उमरिया, भोपाल, इंदौर, रतलाम, देवास, उज्जैन, आगर मालवा, मंदसौर, नीचम, श्योपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज व शहडोल जिले में अगले चौबीस घंटो के गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रदेश के गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, मऊगंज, जबलपुर, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, सीहोर, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, मंदसौर और उज्जैन में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरे का असर होगा।
इसके अलावा गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना में भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगरमालवा, मंदसौर, नीचम, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह व सागर को यलो जोन में रखा गया है। राजधानी भोपाल में आज सुबह के पहर से ही आसमान में बादल छाये रहे। अगले चौबीस घंटों के दौरान भोपाल और इसके आसपास आकाश की स्थिति आंशिक मेघमय बने रहने के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।
मध्यप्रदेश : कई स्थानों पर वर्षा व घने कोहरे के आसार
