गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नवंबर में कोयला उत्पादन और प्रेषण में 37 और 55 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली : देश में नवंबर माह के दौरान कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन पिछले साल इसी माह के 8.74 टन की तुलना में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11.94 टन पहुंच गया। जबकि इसी माह में कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला प्रेषण (डिस्पैच) नवंबर 2022 के 8.36 टन की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12.92 टन हुआ। कोयला मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार नवंबर 2023 में ऐसी खदानों से औसत दैनिक कोयला प्रेषण प्रति दिन 4.3 लाख टन के साथ अब तक का सर्वाधिक है।
कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन और प्रेषण में अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल से नवंबर) में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन लगभग 83.90 टन था, जबकि कुल कोयला प्रेषण 89.67 टन था, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 24 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
वहीं कोयला उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि गैर-विनियमित सेक्टर और वाणिज्यिक कोयला खदानों से हुई, जिसमें क्रमशः 101 प्रतिशत और 98 प्रतिशत की बढोतरी हुई। कोयला मंत्रालय लक्षित कोयला उत्पादन और प्रेषण अर्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *