फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिला पुलिस ने महिला हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजने की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने यह जानकारी आज शनिवार को देते हुए बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रेम नगर के निवासिनी 44 वर्षीय महिला सगुना 22 नवंबर 2023 को घर से गई। इसके बाद कायमगंज कोतवाली में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट 28 नवंबर को दर्ज कराई गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शमशाबाद थाना क्षेत्र फैजाबाद अस्पताल समीपवर्ती एक गन्ना के खेत से निर्वस्त्र अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। इसके बाद में शिनाख्त महिला सगुना के रूप में की गई।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन पर महिला सगुना हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए, कायमगंज कोतवाली एस ओ जी व सर्विलांस एवं नवाबगंज एवं शमशाबाद थानो की पुलिस को लगाया था। इधर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी कोन के समीप से महिला सगुना हत्याकांड के हत्यारोपियों में शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुइया खेड़ा फैजाबाद निवासी पवन तथा उस के साथी ग्राम हंसपुर गौरैइया निवासी एहसान उर्फ झब्बू को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला की हत्या की तहरीर उसके पति दयाराम ने कायमगंज कोतवाली में 1 दिसंबर को दी। उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने की हत्या किये जाने की बात कबूल की।इसके बाद पुलिस ने इन बंदी अभियुक्तों की निशानी पर मृतक महिला का मंगलसूत्र मोबाइल फोन तथा अधजलेकपड़े आदि सामान बरामद किए और पुलिस ने दोनों हत्यारोपियोको जेल भेजने की कार्रवाई की।
महिला हत्याकांड में दो हत्यारे गिरफ्तार
