भरतपुर : राजस्थान में डीग जिले की कैथवाडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाईन ठगी एवं लूट की वारदात का कुछ ही घण्टों में खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक दिसंबर को पवन ब्राम्हण निवासी तहारपुरमैदू थाना अकबरपुर जिला कानपुर देहात उत्तरप्रदेश ने मामला दर्ज कराया कि गिरफ्तार दोनो बदमाशों ने छल कपट कर उसे अमरूका बुलाकर खेतो मे ले जाकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल टैक्नो एवं सैमसंग, चार पांच हजार की नकदी एवं पर्स को लूट लिए और भाग गए।
गौरतलब है कि लूट का शिकार हुए व्यक्ति ने आरोपी बदमाशों द्वारा यूटयूब पर गन बेचने के अपलोड किए वीडियो को देख उसे लाइक कर गन खरीदने का कमेंट किया जिसके बाद बदमाशों ने उसे झांसे में लेकर अमरुका बुला लिया।
ऑनलाईन ठगी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
