सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की चारों विधानसीटों पर तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और एक विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दूसरे चक्र के मतगणना में सिवनी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद पंजवानी 3944 मतों से, बरघाट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल मर्सकोले 4280 मतों से, केवलारी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश हरवंश सिंह 3661 मतों से, लखनादौन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह बाबा 5263 मतों आगे चल रहे हैं।
