गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान : भाजपा 112 एवं कांग्रेस की 72 सीटों पर बढ़त

जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 112 सीटों पर अपनी बढ़त बनाकर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस ने 72 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हैं। मतगणना के आधे से भी ज्यादा राउंड के बाद भाजपा 112 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि कांग्रेस 72 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब तक मिले रुझानों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) , भारतीय आदिवासी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) दो-दो सीट पर अपनी बढ़त बनाई है। इसके अलावा नौ सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
अब तक मिले रुझानों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, 14 हजार से अधिक मतों से जबकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 51 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा चार हजार मतों , पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पांच हजार सात सौ से अधिक मतों से , पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा दस हजार मतों से एवं पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी दस हजार मतों से आगे चल रहे है।
विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी चार हजार से अधिक मतों से पीछे , बी डी कल्ला नौ हजार से अधिक मतों से पीछे , ममता भूपेश करीब आठ हजार मतो से पीछे , गोविंद मेधवाल करीब चौदह हजार मतों से पीछे , प्रताप सिंह खाचरियावास करीब पांच हजार मतों से पीछे चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *