गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंबल व ग्वालियर संभाग में हल्की वर्षा के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश के चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों के अलावा प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। राज्य के ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों के अलावा प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, राजगढ़, आगरमालवा, मंदसौर और नीमच जिले में कहीं-कहीं अगले चौबीस घंटों के दौरान हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश में बीते दिनों अनेक स्थानों वर्षा के साथ हवाओं के चलते से ठंड का असर रहा, इससे राहत मिली है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि प्रदेश के चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों के अनुसार विदिशा, राजगढ़, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है। शेष स्थानों पर मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा। मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान काफी बढ़े शेष संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान मंडला में 31़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में आज आंशिक रुप से आसमान में बादल छाये रहे। अगले चौबीस घंटों के दौरान भोपाल और इसके आसपास आकाश की स्थिति आंशिक रुप से मेघमय होने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *