गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मतगणना के रूझानों पर कांग्रेस ने कहा, इवीएम पर चिंतन करने की जरूरत

लखनऊ : (हि.स.) सभी राज्यों की जनता ने हमें जिताया है। यह ईवीएम का कमाल है कि हम हार की ओर बढ़ रहे हैं। हम पहले से कहते आ रहे हैं कि इवीएम पर चिंतन करने की जरूरत है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि जनता कुछ कहे और इवीएम से कुछ निकले। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कही। वह तीन राज्यों की मतगणना के समय आये रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा के खिलाफ है। भाजपा के चालों को जनता समझ चुकी है। वह भाजपा को वोट नहीं दे रही है, लेकिन ईवीएम से भाजपा का वोट निकल रहा है। इसमें कोई न कोई गणित अवश्य है। इसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में दोपहर तक रूझानों में स्पष्ट भाजपा की बढ़त दिख रही है। इस पर कांग्रेस को काफी निराशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *