जयपुर : अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद मिले जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। गहलोत ने चुनाव परिणाम के बाद यहां कहा “जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है। यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।”
उन्होंने कहा “मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही ना करें। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस), चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी है वो इसे आगे बढ़ाएं।” उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा “जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।”
जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार-गहलोत
