सिरसा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दूरभाष पर हुई बातचीत में राजस्थान में 16 वी विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि पांच दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों की एक बैठक जयपुर में बुलाई गई है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने राजस्थान में चुनाव परिणाम के बाद सांठगांठ कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन के चलते अनेक कल्याणकारी योजनाएं जनता को दी। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना जैसी गरीब है मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बेहद ही लाभदायक योजना थी जिसका राजस्थान प्रदेश के लोगों ने खूब फायदा उठाया। बावजूद इसके जनादेश कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नही आया ।जनादेश को स्वीकार करते हुए कांग्रेस हार के कारणों की समीक्षा करेगी।
