आइजोल : मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के सोमवार को मतगणना के शुरुआती दौर में जोरम पीपुल्स पार्टी (जेडपीएम) बढ़त बनाये हुए है। भारत चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक जडपीएम पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मिजो नेशनल फ्रंट(एमएनएफ) तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे है। मिजोरम विधानसभा चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। एमएनएफ , जेडपीएम और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है , जबकि भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैँ।
