गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : छह की मौत, छह घायल

शिमला : हिमाचल के शिमला के सुन्नी में पिकअप के गहरी खाई में गिरने से छह प्रवासी मंजदूरो की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए है। पुलिस ने बताया कि सुन्नी थाना क्षेत्र के कडारघाट में एक पिकअप (एचपी63-0231) अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। पिकअप में एक दर्जन के लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि छह श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है।
पिकअप सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन की अस्पताल में मृत्यु हुई। राज्य मुख्यालय शिमला से हादसा स्थल की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार हुए श्रमिक कश्मीरी मूल के हैं। श्रमिक सुन्नी से मंडी की तरफ जा रहे थे। सोमवार सुबह सात बजे के करीब पिकअप खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। चार मृतकों की शिनाख्त फरीद, गुलाम, शब्बीर और तालिब के रूप में हुई है।

दो अन्य की शिनाख्त की जा रही है। वे भी कश्मीर निवासी हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सुनील नेगी ने बताया कि पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे। छह अन्य घायल आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सड़क हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु और छह लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *