गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा के आसार

अमरावती : दक्षिण-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दैनिक रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण तटीय आन्ध्र प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान 60-70 किमी प्रति घंटे से लेकर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के अनुमान हैं, जो शाम तक 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने और रात तक 95-105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 115 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं।

इसी अवधि के दौरान रायलसीमा में शाम तक 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के अनुमान हैं, जो 90-100 किमी प्रति घंटे से भी बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है, जो शाम तक 55-65 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
इसके अलावा, अगले सात दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून सामान्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *