रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मण्डीदीप सतलापुर तालाब में नहाने के दौरान डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। बच्चे बिना बताए क्रिकेट खेलने निकले थे उसके बाद वे तालाब में नहाने गए थे, देर रात तक परिवारजन बच्चों को ढूंढते रहे। सूत्रों के अनुसार तालाब के बाहर चार बच्चों के कपड़े होने की सूचना पर रेस्क्यू टीम बच्चों के शव प्रशासन एवं लोगों की मदद से तालाब में से निकाल लिए गए। बच्चों के नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने जांच शरू दी है।
