गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंद्रयान-3 पीएम चंद्र कक्षा से पृथ्वी पर लौटा

चेन्नई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 पर ले जाये गये प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) को चंद्र कक्षा से पृथ्वी पर लौट आये हैं। इसरो ने एक अपडेट में कहा कि एक और अनूठे प्रयोग में चंद्रमा की सतह पर, विक्रम लैंडर पर हॉप प्रयोग की तरह, चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) को चंद्रमा के चारों ओर एक कक्षा से पृथ्वी के चारों ओर एक कक्षा में ले जाया गया था।

इस मिशन योजना को टकराव से बचने को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। चंद्रयान-3 मिशन का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना, विक्रम और प्रज्ञान- लैंडर और रोवर पर उपकरणों का उपयोग करके प्रयोग करना था। उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई, 2023 को एसडीएससी, एसएचएआर से एलवीएम3-एम4 वाहन से प्रक्षेपित किया गया था। 23 अगस्त को विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर अपनी ऐतिहासिक लैंडिंग की और उसके बाद प्रज्ञान रोवर को तैनात किया गया चंद्रयान-3 के अभियान का उद्देश्य पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *