गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मंगुभाई से मिले भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी

भोपाल : मंगुभाई पटेल से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और भारत निर्वाचन आयोग के सचिव अमित कुमार ने राजभवन में आज मुलाकात कर उन्हें विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौपी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजभवन में पटेल का आयोग के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया और राज्यपाल को मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों की अधिसूचना सौपी गई। इसके साथ ही आयोग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी उन्हें दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी, अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *