गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर जिले के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर आज अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीनो महिलाएं बुलंदशहर से जयपुर में सत्संग में 40 अन्य श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार हुई थी और हादसे के समय बस से उतरकर लघुशंका के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी। मृतक महिलाओं के नाम मुन्नी (50), सरोज (55) और विमलेश (56) बताये गए है।
बताया गया कि श्रद्धालु महिलाओं ने लघुशंका के लिए बस को रुकवाया था। ड्राइवर ने अलसुबह बस को झालाटाला के पास रोका। इस दौरान बुलंदशहर में खदाना की रहने वाली मुन्नी एवं अनूपशहर की रहने वाली सरोज और विमलेश बस से उतर कर सड़क क्रॉस कर रही थी तभी तेज गति से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनो शवों को हलैना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा कर परिजनों को घटना की सूचना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *