गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निम्बाहेडा में दो अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के निम्बाहेडा कस्बा के कल्याणपुरा में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल एवं तेरह जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी यह हथियार मध्यप्रदेश से खरीदकर लाया और निम्बाहेड़ा में बेचने वाला था, इससे पूर्व हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान ही सूरज कुमार ने आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस मैगजीन पकड़े थे।
कोतवाली थाना के उपनिरीक्षक सूरजकुमार ने बताया कि गत दो वर्षो में पुलिस ने साईबर सूचनाओं के आधार पर 26 अवैध पिस्टल,एक बारह बोर बंदूक एवं 41 कारतूस निम्बाहेड़ा में सक्रिय अपराधियों तथा हथियारों के सौदागरों से पकड़े है। सभी अपराधियों ने पूछताछ में उक्त हथियार मध्यप्रदेश के नीमच तथा धार, बुरहानपुर जिले से सीधे या सौदागरों के मार्फत खरीदना स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि निम्बाहेड़ा शहर एवं गांवों में युवक अवैध हथियार रखने के शौकीन बन गये है जिसके चलते छोटे मोटे आपसी विवादों में आए दिन फायरिंग की घटनाएं होती रहती है तो यही हाल समीप के प्रतापगढ़ जिलांतर्गत छोटीसादड़ी कस्बे में भी युवकों में हथियार रखने का शौक बढ़ा है। यहां भी आए दिन फायरिंग होती रहती है। निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के यह दोनों क्षेत्र अफीम खेती के बड़े क्षेत्र है जिसके कारण भी अफीम काश्त वह तस्करी करने वालों में हथियार रखना परम्परा बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *