गुवाहाटी : हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नवीनतम रिपोर्ट ने असम में कुल अपराध में 2021 के बाद से करीब 50 प्रतिशत की कमी दिखाई है। सरमा ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, असम में प्रति लाख लोगों पर अपराध दर 2021 में 341 और 2022 में 194 थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “नवीनतम एनसीआरबी रिपोर्ट से पता चलता है कि 2021 के बाद से असम में कुल अपराध लगभग 50 प्रतिशत कम हो गया है। पारदर्शी भर्ती और स्मार्ट पुलिसिंग में निवेश में हमारे प्रयास सफल हो रहे हैं। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक असम अपराध मुक्त नहीं हो जाता।”
