गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एसजीपीसी, अकाली दल का धरना तीसरे दिन भी जारी

अमृतसर/सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर पुलिस फायरिंग के विरोध में शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का धरना मंगलवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया। एसजीपीसी के महासचिव राजिंदर सिंह मेहता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग धरने में शामिल हुये। धरने के दौरान प्रवक्ताओं ने तीखे शब्दों में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाये और उसे सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।

प्रवक्ताओं ने कहा कि भगवंत मान चूंकि राज्य के गृह मंत्री भी हैं, इसलिये उन्होंने पंजाब पुलिस को गोली चलाने का आदेश दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जिम्मेदारी भगवंत मान की है। इस मौके पर राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब छावनी निहंग सिंहा में पुलिस द्वारा चलायी गोलियों और जूतों सहित गुरुद्वारा में प्रवेश कर की गयी बेअदबी को सिख समुदाय कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होना सरकार की मंशा को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *