गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार खाई में गिरी : तीन लोगों की मौत, दो घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कार गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के जंजैहली में शादी समारोह से लौट रही कार गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों से भरी एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसा सोमवार देर शाम पेश आया। हादसे के दौरान गिरती हुए कार से चार लोग बीच में ही छिटक कर बाहर गिर गए।
बर्फबारी व बारिश बचाव अभियान में बाधा बनी, लेकिन सभी को खाई से निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान मदन लाल (60) पुत्र देवी राम और उसकी पत्नी जयवंती (60) निवासी गडौन और भीम सिंह (35) पुत्र धर्म चंद निवासी चिमटी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में कुशमा दैवी पत्नी लुहेंद्र निवासी धार और मुरारी लाल पुत्र भोप सिंह निवासी थाच के रूप में पुलिस ने की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। उन्होंने आज तीनों शवों का पोस्टमाॅर्टम किया गया है और परिजनों को सोंप दिये गये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *