गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांंग

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किरोड़ी लाल मीणा ने गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए बुधवार को राज्यसभा में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्र की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा है। मीणा ने सदन में शून्यकाल के दौरान सदन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत के लिये गाय का बहुत महत्व है। यह समाज की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार है। उन्होंने कहा कि गाय का मांस खाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं हो सकता। कई मुगल शासकों ने भी गाय काे पवित्र पशु मानते हुए इसके वध पर प्रतिबंध लगाया था।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय का बहुत महत्व है। इसके गोबर- मूत्र से खाद बनायी जाती है जो कृषि के लिए उत्तम मानी जाती है। भाजपा के कैलाश सोनी ने जंगली चूहों के आतंक का मामला उठाया और इन्हें मारने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंच रही है। सरकार काे जंगली चूहों को मारने के लिए अनुदान जारी करना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी की कांता कर्दम ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। भाजपा की सीमा द्विवेदी ने देश में ब्लाक स्तर पर रक्त कोष स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रसव आदि के दौरान रोगी या व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है। इसलिए स्थानीय स्तर पर रक्त कोष की स्थापना होने से जच्चा बच्चा की मृत्यु को बचाया जा सकेगा और घायल लोगों की भी मदद हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *