गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मिशन-29 के लिए करेंगे काम: शिवराज

छिंदवाड़ा : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य मिशन-29 है और वे अब दोगुनी उर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद चौहान छिंदवाड़ा पहुंचे और यहां उन्होंने कार्यकर्ता और लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के बाद अब हमारा लक्ष्य है, मिशन-29। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने 20 से 22 घंटे काम किया है और अब दोगुनी उर्जा के साथ लोकसभा चुनाव के लिए काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर छिंदवाड़ा में भी सुंदर सा कमल खिलाना है।
उन्होंने कहा कि कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली एेतिहासिक जीत को वे प्रदेश की जनता के चरणों में समर्पित करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 48.6 प्रतिशत वोट मिला है। इतना वोट इतिहास में कभी नहीं मिला। सचमुच में यह अद्भुत है, बहनें कह रही हैं, भैया हम जीत गए और मेरी बहनों मध्यप्रदेश की धरती पर ऐसा चमत्कार हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ। वहीं, श्री चौहान ने उपस्थित जनसमूदाय से कहा कि वे वचन देते हैं कि भाजपा की सरकार अपने हर संकल्प को पूरा करेगी।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी कहते थे कि राममंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन अब तारीख भी तय हो गई है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की उपस्तिथि में अयोध्या में भगवान राम के दिव्य और भव्य मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लोग कहते थे कि, यह कभी नहीं हो सकता है लेकिन मोदी है तो सब कुछ मुमकीन है।
उन्होंने कहा कि जब वे हवाई पट्टी से आ रहे थे तो लाड़ली बहनें हाथ में तख्तियां लेकर खड़ी थीं और कह रहीं थी कि, भैया हम जीत गए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मेरी एक करोड़ 32 लाख से भी ज्यादा लाड़ली बहनें हैं। वे बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि उनकी इतनी बहनें हैं। लाड़ली बहने उन्हें भैया कहती हैं और लाखों भांजे-भांजियां उन्हें मामा कहते हैं। उनके लिए भैया और मामा से बड़ा कोई पद नहीं है, इस पद के आगे दुनिया के कोई भी पद बेकार हैं।
सम्मेलन के दौरान श्री चौहान ने छिंदवाड़ा और प्रदेश की जनता को मिशन 29 का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज से हम मिशन-29 शुरू कर रहे हैं, इसका मतलब है लोकसभा की 29 की 29 सीटों पर कमल खिलाना है और फिर से श्री मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
छिंदवाड़ा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह क्षेत्र है। इस बार भाजपा यहां की एक भी सीट नहीं जीत पाई है। श्री कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ छिंदवाड़ा के सांसद हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 भाजपा के खाते में गईं थीं। एकमात्र छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर श्री नकुलनाथ चुन कर आए थे। भाजपा इस बार इस सीट पर भी जीत के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *