गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड की आत्मा गांव में बसती है

गोड्डा : हेमंत सोरेन ने राज्य को सशक्त बनाने का संकल्प दुहराते हुए आज कहा कि प्रदेश की आत्मा गांव में बसती है और जबतक गांव मजबूत नहीं होंगे तबतक राज्य को मजबूत नहीं किया जा सकता है। सोरेन ने शुक्रवार को गोड्डा जिला स्थित मुंदर कोठी स्टेडियम में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वारा” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार गांव- पंचायत-पंचायत पहुंच कर लोगों को उनका हक-अधिकार देने का कार्य कर रही है।

झारखंड की आत्मा गांव में बसती है। जबतक गांव मजबूत नहीं होगा तबतक राज्य मजबूत नहीं होगा। झारखंड का जड़ कैसे मजबूत हो। इस पर हमारी सरकार गंभीरता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इसका फल मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो साल में लाखों आवेदन हमें शिविर के माध्यम से प्राप्त हुए। कई तरह की समस्याएं सामने आई। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए चरणबद्ध तरीके से सूची तैयार की गई।

उसका परिणाम यह हुआ कि सबसे पहले हमारी सरकार ने राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा माताओं-बहनों सहित सभी जरूरतमंदों के प्रति सरकार ने संवेदना दिखाते हुए राज्य में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य है। सभी जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाते हुए ससमय राज्य सरकार पेंशन उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *