गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है

बस्ती : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है, जिसका उदाहरण झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू है। यहां शास्त्री चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से 20 करोड से अधिक रुपए मिले हैं जिसको आयकर विभाग ने देश में आयकर की सबसे बड़ी जबती बताया है जो की बहुत ही निंदनीय है।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिफ्ट जनता की गाड़ी कमाई को भ्रष्टाचार्यों द्वारा डंप करके इसका दुरुपयोग किया जा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पर्दा उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। इनकी पार्टी के नेताओं द्वारा जनता की पैसों को लूट कर अपना विकास किया जा रहा है जिससे देश पीछे हो गया था लेकिन जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तबसे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगी है तथा देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने आप को जनता की हितैषी बता रही है लेकिन पीछे का मकसद कुछ और ही है। इस बड़े खुलासे पर कांग्रेस के नेता पूरी तरह से चुप्पी साध गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा जिससे देश का पैसा लूटने वाले लोगों का नाम जनता के बीच उजागर हो सके।

भाजपा की केंद्र में मोदी तथा प्रदेश में योगी सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है गुंडा, माफिया देश तथा प्रदेश छोड़कर छोड़ कर बाहर चले गए हैं या तो आत्म समर्पण कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचारियों की कोई जगह नहीं है और उनके विरुद्ध कार्रवाई करके जो जनता की गाढ़ी कमाई को लूट गया है उसको वापस लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *