गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना कांग्रेस ने मनाया सोनिया का जन्मदिन

हैदराबाद : तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां गांधी भवन में संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने इस अवसर पर अपने पूर्ववर्ती अध्यक्ष वी हनुमंत राव के साथ 78 किलोग्राम का केक काटा।
श्री रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य की घोषणा 09 दिसंबर-2009 को गांधी के जन्मदिन पर की गयी थी। पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने वादे के मुताबिक तेलंगाना राज्य दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बलिदान और उनके आशीर्वाद से राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई है। बाद में रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार विधानसभा में शामिल हुए।

राव ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटियों में से दो गारंटी आज श्रीमती गांधी के जन्मदिन पर शुरू होंगी। समारोह में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राव , उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, मंत्रियों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *