गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की हत्या खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल उर्फ हनीफ मीणा निवासी झरमरी थाना सालमगढ़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गत छह दिसंबर को सीएचसी दलोट पर उठैल निवासी भैरूलाल मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा जगदीश उर्फ जगू मीणा (37) बीती शाम घरेलू सामान लेने बाहर गया था। दूसरे दिन सुबह रायपुर-झरमरी रोड पर सन्दिग्ध अवस्था में उसका शव मिला। पुलिस ने इस मामले में साइबर सेल और एमओबी टीमों द्वारा घटनास्थल से तकनीक साक्ष्य उठा उनका विश्लेषण किया करते हुये सन्दिग्ध अनिल उर्फ हनीफ मीणा को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *