गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टेलर को मिला धमकी भरा पत्र

अलवर : राजस्थान में अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र में चिकानी में पुलिस चौकी के सामने ही एक टेलर को पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकनी में टेलर का काम करने वाले सोहनलाल जाटव को यह पत्र गत 16 दिसंबर को मिला था लेकिन धमकी भरे पत्र को लेकर वह 2 दिन पहले ही पुलिस के पास पहुंचा।
इस पत्र में इन दुकानों को 31 दिसंबर तक खाली करने की चेतावनी दी गई है। वरना एक रात में बम से सबको नष्ट कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी दिनेश मीना ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी एक्शन में आ गई है और जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि पीएफआई भारत में प्रतिबद्धित संगठन है। जिसका देश भर में पहले काफी नेटवर्क था। अलवर में पीएफआई का नेटवर्क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *