नई दिल्ली : द्रौपदी मुर्मू सोमवार से दो दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 11 दिसंबर को वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, वह लखनऊ में डिवाइन हार्ट फाउंडेशन (इंडिया) के 27 साल पूरे होने के समारोह में हिस्सा लेंगी। मुर्मु 12 दिसंबर को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
