गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी के पप्पू है अखिलेश यादव

इटावा : रामशंकर कठेरिया ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को देश के पप्पू करार देने के साथ ही अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पप्पू बताया है। प्रो.कठेरिया इटावा जिले के बसरेहर विकासखंड के खुड़ीसर गांव में आयोजित हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अडानी का नाम लेकर राजनीति करती है जबकि उनके सांसद खुद अडानी बने बैठे है।
कठोरिया ने कहा “ देश के पप्पू हैं राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पप्पू हैं अखिलेश जी और ये बात जनता ने मान भी ली है।” झारखंड के कांग्रेस पार्टी के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले काले धन पर कहा कि कांग्रेस नाम लेती है अडानी का जबकि उनका सांसद खुद ही अडानी बनकर बैठा है, कांग्रेस महाभ्रष्ट पार्टी है।
इटावा लोकसभा सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया ने लोगों की जन समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया, इसके साथ-साथ उन्होंने संकल्प दिलाते हुए 2024 में मोदी के पक्ष में फिर से प्रधानमंत्री बनाने और विकसित भारत को बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जनता के मूड में अगला प्रधानमंत्री केवल मोदी जी हैं, मोदी की गारंटी सबसे बड़ी है। 2024 में अबकी बार 400 पार का नारा है।
उन्होंने झारखंड के कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले धन पर कहा कि कांग्रेस बार-बार अडानी का नाम लेती है लेकिन जबकि उनका सांसद खुद ही अडानी बनकर बैठा है और कांग्रेस महाभ्रष्ट पार्टी है।पब्लिक ने मान लिया है कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की कमान जिनके हाथ में हैं उनको राजनीतिक समझ नहीं है।प्रदेश में अब 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *