गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में तेजी

सेक्स 70 हजार और निफ्टी 21 हजार अंक के करीब

मुंबई : विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों के नए वर्ष से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की संभावना में विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत सेंसेक्स 70 हजार और निफ्टी 21 हजार अंक के करीब पहुंच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.93 अंक की तेजी के साथ 69928.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 27.70 अंक बढ़कर 20997.10 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली की रफ्तार दिग्गज कंपनियों से अधिक रही। इससे मिडकैप 0.91 प्रतिशत की छलांग लगाकर 35,610.50 अंक और स्मॉलकैप 0.71 प्रतिशत उछलकर 41,394.60 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 4035 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2391 में लिवाली जबकि 1467 में बिकवाली हुई वहीं 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियाँ लाभ जबकि शेष 22 नुकसान में रही।
बीएसई में तेल एवं गैस और हेल्थकेयर समूह की 0.38 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 में लिवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज़ 1.16, सीडी 0.50, ऊर्जा 0.09, एफएमसीजी 0.60, वित्तीय सेवाएं 0.13, इंडस्ट्रियल्स 0.82, आईटी 0.37, दूरसंचार 0.44, यूटिलिटीज 0.67, ऑटो 0.48, बैंकिंग 0.04, कैपिटल गुड्स 0.76, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 1.10, पावर 0.59, रियल्टी 0.92, टेक 0.32 और सर्विसेज समूह के शेयरों में 0.95 प्रतिशत की तेजी रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.02, जापान का निक्केई 0.50 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.74 प्रतिशत की मजबूती रही। वहीं, ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.32 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.81 प्रतिशत फिसल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *