जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खुटहन थाने की पुलिस ने सोमवार को एक गो-तस्कर को 20 जिन्दा बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने मो सलमान को 20 देशी जिन्दा बम के साथ थाना क्षेत्र खुटहन ग्राम फिरोजपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
