गुवाहाटी : हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें कामाख्या कोरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने के लिए राज्य का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। सरमा ने बैठक के दौरान श्री मोदी को कामाख्या कोरिडोर परियोजना की आधारशिला रखने , जोरहट में बीर लचित की भव्य प्रतिमा को समर्पित करने और तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्धाटन करने और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखने के लिए असम का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा ”मैंने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और असम को लगातार मार्गदर्शन देने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए आभार जताया और उन्हें चल रहे जनहित के कार्यक्रमों से अवगत कराया। प्रधानमंत्री से 2024 में असम बिजनेस समिट के आयोजन पर भी परामर्श लिया।” सरमा ने एक्स पर कहा “ हमारा उद्देश्य निजी निवेशकों को आकर्षित और हमारे आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए एक मंच स्थापित करना है।”
बिस्वा ने मोदी को दिया असम आने का निमंत्रण
