गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शादी समारोह में चली गोली, एक मरा, दो घायल

सिरसा : हरियाणा में सिरसा जिला के गांव देसुमलकाना में शादी से एक दिन पहले आयोजित जागो कार्यक्रम में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक औरत सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया। कालांवाली पुलिस के अनुसार गांव देसुमलकाना निवासी रूप सिंह की बेटी की शादी सोमवार को तय थी और इसी कड़ी में रविवार रात्रि को घर में जागो का कार्यक्रम चल रहा था। रूप सिंह के बेटे अवतार सिंह ने गांव घुकांवाली से अपने दोस्त इस कार्यक्रम में बुलाए हुए थे।

ये लोग जागो कार्यक्रम के दौरान खुशी से झुमते हुए फायर कर रहे थे। इसी दौरान बंदूक में फायर करते समय गोली फंस गई जैसे ही निकालने का प्रयास हुआ तो यकायक गोली चल गई जो उनके पास से गुजर रहे काला सिंह पुत्र कुलवंत सिंह को जा लगी जिससे उसकी मौका पर मौत हो गई जबकि छर्रे गुरमीत सिंह व जसविंद्र कौर को भी जा लगे। प्राथमिक जांच में गोली चलने की घटना को इत्तफाकिया माना जा रहा है लेकिन कालांवाली पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है।
मृतक काला सिंह शादी वाले घर का पड़ोसी परिवार था। कार्यक्रम में शामिल होकर काला सिंह उसका भाई गुरमीत सिंह और भाभी जसविंद्र कौर अपने घर जा रहे थे कि यकायक उनके गोली आ लगी। इसके बाद कोहराम मच गया जिससे खुशी गम में बदल गई। सुचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची और शव को कब्जा में लेकर सिरसा जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सोमवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
कालांवाली के पुलिस उपाधीक्षक गुरदयाल सिंह ने बताया कि मामले का जांच अधिकारी लगाया गया है। जांच अधिकारी मृतक के परिजनों के ब्यान लेने गया है। ब्यानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जिस भी बंदूक या पिस्तौल से फायर हुए है वह वैध था या अवैध इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *