गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

नई दिल्ली : महुआ मोइत्रा ने लोकसभा से अपने निष्कासन के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने शीर्ष अदालत के समक्ष एक याचिका दायर कर अपने निष्कासन के फैसले को चुनौती दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर रुपए लेकर लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत पर इस मामले में संसद की आचार समिति ने जांच की। समिति की सिफारिश पर आठ दिसंबर को लोकसभा न मोइत्रा के निष्कासित संबंधी प्रस्ताव पारित किया था। दूबे ने मोइत्रा पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर अडानी समूह की कंपनियों के संबंध में संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *