गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बीज निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

सिवनी : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में लोकायुक्त पुलिस के एक दल ने आज बीज विकास निगम के बीज निरीक्षक को 20 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बीज निरीक्षक श्रीमती तृष्णा चौहान को गिरफ्तार किया गया। बीज विकास निगम के स्थानीय कार्यालय में पदस्थ आरोपी अधिकारी की ओर से बीज के प्रमाणीकरण टैग के सिलसिले में रिश्वत की राशि मांगी जा रही थी। मामले की शिकायत आवेदक शिवनाथ चंद्रवंशी ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के समक्ष दर्ज करायी। इस आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *