गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हथियारों के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध को पकड़ा और उनके कब्जे से एक पिस्तौल और युद्ध सामग्री बरामद की गई है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।”
श्रीनगर में भारतीय सेना की चिनार काेर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “खुफिया सूचना के आधार पर जबिलपुरा, बिजबेहरा और अनंतनाग में जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा 11 दिसंबर (सोमवार) को संयुक्त मोबाइल वाहन जांच चौंकी स्थापित की। सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया और उनके पास से 01एक्स पिस्तौल और युद्ध सामग्री बरामद की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *