गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू क्षेत्र में कथित रुप से प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सतन्याव गांव में अरुणेश मिश्र (26) का प्रेम प्रसंग देवेश नामदेव की पत्नी गीता से चल रहा था। जानकारी होने पर देवेश नामदेव ने अपनी पत्नी गीता से अरुणेश मिश्र को मिलने के बहाने बुलाया और गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में पहुंचते ही उसकी हत्या कर दी। जिसका शव देर रात्रि बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि अरुणेश रविवार को 9:30 बजे रात्रि से लापता था। परिजनों से जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी बबेरू , प्रभारी निरीक्षक थाना बबेरू की टीमों ने सर्विलांस टीम के साथ मामले की जांच पड़ताल कर अरुणेश की तलाश शुरू की। जिसके बाद अरुणेश का शव गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में बीती बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि घटना का अभियोग पंजीकृत हत्यारोपी गांव के देवेश नामदेव व उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार किया गया और साक्ष्य संकलन के लिये मामले की विस्तृत शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *